पांच लाख की चोरी

गृहस्वामी सपरिवार गये थे पैतृक गांव मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला में चोरों ने अरुण कुमार शर्मा के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी. अरुण सपरिवार पैतृक गांव गये हुये थे. इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर नकद, आभूषण सहित पांच लाख की सपत्ति चोरी कर ली. वापस लौटने […]

गृहस्वामी सपरिवार गये थे पैतृक गांव

मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला में चोरों ने अरुण कुमार शर्मा के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब
कर दी. अरुण सपरिवार पैतृक गांव गये हुये थे.
इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर नकद, आभूषण सहित पांच लाख की सपत्ति चोरी कर ली. वापस लौटने पर मेन गेट से लेकर सभी कमरे व आलमीरा का ताला टूटा देख उन्होंने नगर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की. इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है.
नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. बताते चले कि शहर में चोरी की घटनाएं बढने लगी है. एक सप्ताह पहले बेलिसराय में स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव प्रसाद के घर का ताला तोड़ चोरों ने आभूषण व नकद सहित करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली थी. वहीं, गांधी नगर रमना में जलांधर प्रसाद के घर का ताला तोड़ पांच लाख की संपत्ति चोर गायब कर चुके हैं. चोरी की दोनों घटनाओं में पुलिस के हाथ अबतक खाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >