दिन-दहाड़े बुजुर्ग को गोलियों से किया छलनी

घायल अवस्था में बुजुर्ग का निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज मलाही चिंतामनपुर का है रहनेवाला मर्डर केस में गया था जेल बस स्टैंड में खड़े लोग जान बचाने के लिए छुपने लगे इधर-उधर लोगों की आंखों में थी दहशत पुलिस को मिले पांच खोखे मोतिहारी : रघुनाथपुर बस स्टैंड में बाइक सवार अपराधियों […]

घायल अवस्था में बुजुर्ग का निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

मलाही चिंतामनपुर का है रहनेवाला मर्डर केस में गया था जेल
बस स्टैंड में खड़े लोग जान बचाने के लिए छुपने लगे इधर-उधर
लोगों की आंखों में थी दहशत पुलिस को मिले पांच खोखे
मोतिहारी : रघुनाथपुर बस स्टैंड में बाइक सवार अपराधियों ने शेख शकील (70) को दिन-दहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया. उसके पीठ में चार गोली लगी है. उसे शहर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की बतायी जा रही है.
शकील मलाही के चिंतामनपुर का रहनेवाला है. ग्रामीण नेहाल की हत्या में एक महीना पहले जमानत पर जेल से बाहर निकला था. उसके केस की तारीख थी. पैरवी कर वापस घर लौटने के लिए बस पकड़ने रघुनाथपुर स्टैंड पहुंचा. ऑटो से उतरते ही दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उसपर पिस्टल से गोलियों की बौछार कर दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए तुरकौलिया की तरफ भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक पर पीछे बैठे अपराधी दोनों हाथ से फायरिंग कर रहे थे.
उनके द्वारा करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की गयी. इधर सूचना मिलते ही रघुनाथपुर ओपी प्रभारी संदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायल शकील को उठा इलाज के लिए रहमानिया नर्सिंग होम ले गये. इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने नर्सिंग होम पहुंच उसके परिजनों से पुरानी दुश्मनी के संबंध में पूरी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया नेहाल हत्याकांड से घटना जुड़ा हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >