गोविंदगंज : मलाही थाना क्षेत्र के दामोदरपुर मठिया गांव में शनिवार की दोपहर कुएं में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मुखिया व अन्य लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. वह दामोदरपुर के ही कैलाश पंडित 70 वर्ष था. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र गजेंद्र पंडित के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया है.
