हेलो... आपकी आवाज सुनायी नहीं दे रही है

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के लगभग डेढ़ लाख बीएसएनएल उपभोक्ता पिछले डेढ़ माह से मोबाइल के कॉल ड्राप, साउंडलेस व टावर नहीं मिलने से परेशान है. इससे परेशान होकर कई उपभोक्ता दूसरे कंपनी का सिम ले उपयोग कर रहे हैं. इसके पीछे अधिकारी तकनीकी खराबी बता रहे हैं. जानकारी के अनुसार पिछले मई माह […]

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के लगभग डेढ़ लाख बीएसएनएल उपभोक्ता पिछले डेढ़ माह से मोबाइल के कॉल ड्राप, साउंडलेस व टावर नहीं मिलने से परेशान है. इससे परेशान होकर कई उपभोक्ता दूसरे कंपनी का सिम ले उपयोग कर रहे हैं. इसके पीछे अधिकारी तकनीकी खराबी बता रहे हैं.

जानकारी के अनुसार पिछले मई माह से बीएसएनएल के सिमधारकों को बात करते-करते एकाएक कॉल ड्राॅप हो जा रहा है. फिर दोबारा बात करने के लिए प्रयास करने पर फोन नहीं लगता है. कभी लगता है तो साउंड गायब हो जाता है. नतीजतन उपभोक्ता को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इससे आजीज होकर उपभोक्ता दूसरे कंपनी का सिम उपयोग कर रहे हैं.
यहां बता दे कि 2000 के दशक में बीएसएनएल के सिम मिलने पर लोग अपने को धन्य समझते थे. इसके लिए लोगों को लंबी लाइन लगना पड़ता था. सिम के लिए बड़े अधिकारी की पैरवी करनी पड़ती थी. इसमें से करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता आज भी बीएसएनएल धारक है, लेकिन विभागीय उदासीनता से परेशान होकर कई लोग दूसरे कंपनी का सिम ले लिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >