आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी. इसी दौरान गांव के ही एक किशोर ने आम का लालच देकर उसे बहला कर खेत की तरफ ले गया, उसके बाद दुष्कर्म किया गया. रोने की आवाज आयी तो परिजन दौड़े. उसे […]

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी. इसी दौरान गांव के ही एक किशोर ने आम का लालच देकर उसे बहला कर खेत की तरफ ले गया, उसके बाद दुष्कर्म किया गया. रोने की आवाज आयी तो परिजन दौड़े. उसे घर लाकर पूछताछ की.

उसकी मां आरोपी के घर शिकायत करने गयी तो परिजनों ने मारपीट कर उसे धक्का देकर भगा दिया. घटना को लेकर महिला थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही रविकिशन को आरोपित किया है. वहीं आरोपी की बड़ी मां आफती देवी व चाची उर्मिला देवी पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

महिला प्रभारी सूर्यमणी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच करा न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताते चले कि हरसिद्धि में पिछले 48 घंटे के अंदर दो नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. इससे पहले एक दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >