अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस से उलझीं महिलाएं

कल तक की दी गयी मोहलत रक्सौल : थाना के सामने शनिवार की सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व महिलाओं के बीच नोक-झाेंक हो गयी. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद दो गुमटी व छोटे-छोटे दुकानों को हटाया गया. इस दौरान सूर्य मंदिर के सामने की कुछ दुकानों के आगे का शेड तोड़ा गया. इस दौरान […]

कल तक की दी गयी मोहलत

रक्सौल : थाना के सामने शनिवार की सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व महिलाओं के बीच नोक-झाेंक हो गयी. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद दो गुमटी व छोटे-छोटे दुकानों को हटाया गया. इस दौरान सूर्य मंदिर के सामने की कुछ दुकानों के आगे का शेड तोड़ा गया. इस दौरान कई गुमटी संचालक गुमटी हटाने से इंकार कर दिये.

दो महिलाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गयी और वह महिला पुलिस से उलझ गयी. पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ कर हटाने की कोशिशकी लेकिन वे लोग सड़क पर ही बैठ गयी. उनलोंगों का कहना था कि वे वर्षों से अपनी दुकान चलाते हैं और नगर परिषद को किराया देते हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णिमा भारती मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटा रहे अधिकारियों के दल का विरोध किया. उनका कहना था कि नगर परिषद की मिलीभगत से अतिक्रमण लगता है और कुछ चिह्नित लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, जबकि गरीबों को हटा दिया जाता है. इस दौरान राजद नेता सुरेश यादव ने दुकानदारों के लिए जगह देने की मांग की.

इधर, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने सीओ सुनील कुमार मल को जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद आम सहमति से हजारीमल उच्च विद्यालय के सामने गुमटी संचालकों को और फुटकर विक्रेताओं को दुकान लगाने को कहा गया. साथ ही सभी दुकानदारों को शनिवार की शाम तक दुकान हटाने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर डीसीएलआर मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीडीओ कुमार प्रशांत सहित स्थानीय थाना की पुलिस मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >