गोविंदगंज : मलाही थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव में उधार रुपये मांगने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई. घायल महिला का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया.
घटना को लेकर पीड़िता ने आवेदन देकर पट्टीदार अनिल पासवान सहित चार को आरोपित किया है. बताया जा रहा है कि उक्त गांव के अनिल पासवान किसी दूसरे व्यक्ति से महिला ताराश्री देवी को उधार दो हजार रुपये दिलवाया था. उधार रुपये मांगने गये अनिल पासवान से तू तू मैं मैं होते होते मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें उक्त महिला घायल हो गई. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.
