पूचं में बनाये गये 60 आदर्श मतदान केंद्र

प्रति विधानसभा पांच आदर्श मतदान केंद्र मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में आम मतदान केंद्र के अलावा करीब 60 ऐसे मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां आम वोटरों को सामान्य मतदान केंद्रों से अधिक सुविधा मिलेगी. इन मतदान केंद्रों पर पानी, छांव और बैठने की सुविधा रहेगी. इसके अलावा मतदान केंद्र को बैलून व फूलों […]

प्रति विधानसभा पांच आदर्श मतदान केंद्र

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में आम मतदान केंद्र के अलावा करीब 60 ऐसे मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां आम वोटरों को सामान्य मतदान केंद्रों से अधिक सुविधा मिलेगी. इन मतदान केंद्रों पर पानी, छांव और बैठने की सुविधा रहेगी. इसके अलावा मतदान केंद्र को बैलून व फूलों से सजाना है. वहां दिव्यांग व बुजुर्ग वोटरों को बैठने की सुविधा भी होगी. इसको लेकर डीएम रमण कुमार ने सख्त निर्देश दिया है.

रक्सौल विधानसभा : बूथ संख्या 48 हजारीमल उवि रक्सौल दक्षिणी भाग, 182 मध्य विद्यालय आदापुर,

सुगौली विस : बूथ संख्या 32 शिवशंकर सिंह उवि, बूथ संख्या 76 उवि रामगढ़वा, बूथ 201 मवि सुगौली उतरी भाग, 202 मवि सुगौली दक्षिणी भाग.

नरकटिया विस : बूथ 27 मवि छौड़ादानो बालक, 14 बालिका उवि बनकटवा, 262 उक्रमवि पकड़िया बंजरिया.

हरसिद्धि विस : बूथ 17 कउवि हरसिद्धि, 21 मवि सोनबरसा पूर्वी भाग, 87 मवि सेवराहा उतरी भाग, 127 मवि गायघाट पूर्वी भाग, 139 मवि मुरारपुर उतरी भाग, 220 कउवि तुरकौलिया, 235 व 236 उवि तुरकौलिया, 185 व 186 उक्रमवि बालगंगा, 205 व 206 मवि फतेहटोला शंकर सरैया.

गोविंदगंज विस : 184, 185, 186 व 187 सोमेश्वर उवि अरेराज पूर्वी, पूर्वी मध्य भाग, पश्चिमी भाग व पश्चिमी मध्य भाग.

केसरिया विस : 35 कमवि बरियरिया, 40 मवि मंगलापुर, 41 मवि मंगलापुर, 57 मवि नौतन, 58 मवि नौतन प.भाग, 196 प्रावि हिंदी केसरिया पूर्वी भाग, 197 पश्चिमी भाग, 198 मध्य भाग, 199 बायां भाग, 200 दायां भाग, 229 मवि राजपुर कमरा नंबर दो, 132 रामवि महमदपुर बायां भाग, 133 दायां भाग.

कल्याणपुर विस : 106 उवि तेनुआ स्थित सेमरा, 142 व 143 मवि शंभूचक, 149 मवि बाकरपुर, 158 मवि तुलसीपट्टी, 166 व 167 उमवि उर्दू सिसवा सोब, 191 उवि पीपराखेम द. भाग, 181 मवि राजपुर कमरा नंबर दो, 174 उवि कटहरिया, 132 मवि महमदपुर.

पीपरा विस : 121 मिडिल स्कूल चकिया बालक द. भाग व पुराना बाया भाग, 122 मवि चकिया, 123 व 124, मध्य भाग दायां, 157 व 158 उर्दू मवि चकलालू, 192 मवि तेतरिया.

मधुबन विस : 35 मवि बालक पकड़ीदयाल, 42 प्रखंड कार्यालय पकड़ीदयाल, 113 हाजी फरचंद्र उवि फेनहारा, 186 मवि मधुबन बालक पुराना, 190 उवि मधुबन पुराना पूर्वी भाग

मोतिहारी विस : 118, 119 व 120 मंगल सेमिनरी को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है.

चिरैया विस : 34 उमवि दीपही, 75 व 76 मवि चिरैया पूर्वी व पश्चिमी भाग, 224 कमवि पताही, 225 मवि पताही.

ढाका विस : 09 व 10 कन्या मवि घोड़ासहन दक्षिणी व मध्य भाग, 210 मवि बिसरहिया ढाका, 211 व 212 बिसरहया द. व मध्य भाग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >