डॉक्टर की कार लूट मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने डाॅ विनोद कुमार की होंडा सिटी कार लूट मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. वह छतौनी के भवानीपुर जिरात का भीम सिंह बताया जाता है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शहर के गांधी चौक से गुरुवार को भीम को पकड़ा गया है. मुफस्सिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार […]

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने डाॅ विनोद कुमार की होंडा सिटी कार लूट मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. वह छतौनी के भवानीपुर जिरात का भीम सिंह बताया जाता है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शहर के गांधी चौक से गुरुवार को भीम को पकड़ा गया है. मुफस्सिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने भी उससे घंटों पूछताछ की.

कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताते चले कि डाॅ विनोद का नर्सिंग होम शहर के गायत्री नगर चौक के पास है. दो अप्रैल को डॉ विनोद अपनी होंडा सिटी कार से ससुराल चकिया जा रहे थे. बैरिया माई स्थान के समीप अपराधियों ने कार और मोबाइल लूट लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >