बाइक सवार को घायल कर छीना दस हजार, अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी : कोटवा थाने के राजेपुर मठिया गांव के राजेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दस हजार कैश व गले से सोने की चेन छीन लिया गया.वह पैसा निकालने चचेरे भाई कुमार विजय के साथ खजुरिया गया था. बैंक से दस हजार कैश निकाल दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान पोखरा […]

मोतिहारी : कोटवा थाने के राजेपुर मठिया गांव के राजेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दस हजार कैश व गले से सोने की चेन छीन लिया गया.वह पैसा निकालने चचेरे भाई कुमार विजय के साथ खजुरिया गया था. बैंक से दस हजार कैश निकाल दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान पोखरा गांव में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया, उसके बाद मारपीट कर पॉकेट से दस हजार कैश व चेन छीन लिया.

घायल राजेश व विजय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पोखरा गांव के राजकुमार ठाकुर, सुशील ठाकुर, दिनेश ठाकुर, चुन्नू ठाकुर, नगीना ठाकुर सहित अन्य को आरोपित किया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >