मोतिहारी में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते हुए फरार हो गये अपराधी

मोतिहारी : घोड़ासहन में अपराधियों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गये. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, घोड़ासहन में सोमवार को अपराधियों ने प्रखंड कार्यालय […]

मोतिहारी : घोड़ासहन में अपराधियों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गये. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, घोड़ासहन में सोमवार को अपराधियों ने प्रखंड कार्यालय गेट के पास दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी. बाइक पर आये दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गये. मृतकों में राजवाड़ा के वार्ड सदस्य सियाराम महतो और कदमवा के शंभु प्रसाद यादव शामिल हैं. शंभू पर पहले भी जमीन विवाद में गोली चलायी जा चुकी थी. सूचना मिलने के बाद सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार और थाना प्रभारी कुमार रोशन मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >