पिस्टल व गोली के साथ मुजफ्फरपुर के शातिर संजय समेत दो गिरफ्तार

अपहरण की साजिश को पुलिस ने किया विफल राजेश राय गिरोह का शागिर्द है शातिर संजयफिरौती के स्वर्ण व्यवसायी को किया था अगवा मधुबन/तेतरिया : मुजफ्फरपुर से पूर्वी चम्पारण में अपराध की बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे तीन शातिर अपराधियों में दो अपराधियों को पुलिस ने काशीपकड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर […]

अपहरण की साजिश को पुलिस ने किया विफल

राजेश राय गिरोह का शागिर्द है
शातिर संजयफिरौती के स्वर्ण व्यवसायी को किया था अगवा
मधुबन/तेतरिया : मुजफ्फरपुर से पूर्वी चम्पारण में अपराध की बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे तीन शातिर अपराधियों में दो अपराधियों को पुलिस ने काशीपकड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.
गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के शिवाईपटी थाने के पैगम्बर निवासी सीताराम भगत का पुत्र संजय कुमार व राजेपुर थाने के माधोपुर केशों निवासी रामाशंकर साह का पुत्र राजकिशोर गुप्ता है. अपराधियों द्वारा इलाके में अपहरण की बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी, जिसका खुलासा उसने पुलिस के समक्ष किया है.
वहीं रात्रि का फायदा उठाकर एक अपराधी भागने में सफल रहा. पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर का शातिर संजय अपने साथियों के साथ राजेपुर में अपहरण व लूट की घटना को अंजाम देने आ रहा है. इसके बाद राजेपुर व मधुबन थाने के थानाध्यक्षों के साथ टीम का गठन कर पुलिस ने जाल बिछा दिया.
इस दौरान एक बाइक पर तीन लोग आ रहे थे. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया और एक अपराधी भागने में सफल रहा. भागने वाला अपराधी राजेपुर का शिवशंकर भगत ऊर्फ नथुनी भगत है.
डीएसपी ने बताया कि संजय कुमार झिटकहियां निवासी स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार अपहरण कांड में जेल जा चुका है. वर्ष 2016 में एक करोड़ की फिरौती के लिये दीपक का अपहरण राजेश राजेश राय गैंग ने किया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया था. छापेमारी में डीएसपी के अलावे राजेपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राम, मधुबन थानाध्यक्ष अमित कुमार, एएसआई विजय कुमार शुक्ला व सैफ बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >