छौड़ादानो : नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड के हेमराज दास उच्च विद्यालय में आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया. सुबह-सुबह बरात प्राथमिक विद्यालय बलिरामा से निकलकर जनता चौक के रास्ते पूरे छौड़ादानो का भ्रमण करते हुए परिणय स्थल हेमराज दास उच्च विद्यालय के परिसर में पहुंची. इस दौरान वहां पर विधि विधान के साथ पूजा की रस्म अदा की गयी.
छौड़ादानो में आठ जोड़ों की हुई सामूहिक शादी
छौड़ादानो : नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड के हेमराज दास उच्च विद्यालय में आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया. सुबह-सुबह बरात प्राथमिक विद्यालय बलिरामा से निकलकर जनता चौक के रास्ते पूरे छौड़ादानो का भ्रमण करते हुए परिणय स्थल हेमराज दास उच्च विद्यालय के परिसर में पहुंची. इस दौरान वहां पर […]

इसके बाद सामूहिक शादी समारोह का उद्घाटन समाजसेवी डॉ शकिल अहमद, प्रमुख रामएकबाल प्रसाद व उदय जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष विकेंद्र कुमार ने कहा कि दहेज, शादी विवाह में आने खर्च को उठा पाना हर पिता के वश में नहीं होता है. हमारी समिति का यह छोटा प्रयास है कि हमारे समाज के वैसे लोग जो अच्छे तरीके से अपने बच्चों की शादी नहीं कर सकते, उनका थोड़ा सहयोग करने का प्रयास किया गया है.
इस दौरान लक्ष्मीपुर रक्सौल के महेश महतो के साथ तिनकोनी की कांती देवी, सिरिसिया के शर्मा राम के साथ पीपरा की अनिता कुमारी, शिवटोल निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ दरपा के बेबी कुमारी, नेपाल के जितेंद्र राम के साथ शकुंतला कुमारी, अनुज कुमार के साथ अंचला कुमारी, कृष्णा पासवान के साथ सीमा कुमारी, योगी चौधरी के साथ पिंकी कुमारी, उमेश कुमार के साथ सुधा कुमारी का विवाह संपन्न हुआ.
विवाह समारोह को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. संयोजक संतोष कुमार उर्फ बबलू कुमार, कोषाध्यक्ष पशुराम प्रसाद कुशवाहा, गोपाल राय, रमेश प्रसाद, गुड्डू बैठा, मुकेश कुशवाहा, प्रकाश सिंह कुशवाहा, धर्मन कुशवाहा, रमेश मुखिया, विकास कुमार, लोकमणी मिश्र, अच्छेलाल यादव, राजेंद्र जायसवाल, अरुण कुमार सिंह, उमेश कुमार, संजय कुमार, कमलेश्वर तिवारी, संदेश कुमार, गुड्डू कुमार, आलोक कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे.