मोतिहारी में तीन दिवसीय कृषि कुंभ की हुई शुरुआत

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि किसान नयी तकनीक और आर्थिक सहयोग से खुशहाल हो सकते हैं. कर्ज माफी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं है. राज्यपाल शनिवार को मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कृषि कुंभ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं जब […]

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि किसान नयी तकनीक और आर्थिक सहयोग से खुशहाल हो सकते हैं. कर्ज माफी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं है. राज्यपाल शनिवार को मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कृषि कुंभ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं, कुछ सीखने को मिलता है. किसानों की खुशहाली से प्रेरणा मिलती है. चंपारण के साथ देश में कृषि के क्षेत्र में जो विकास हो रहा है.

वैसा पहले कभी नहीं हुआ. नयी तकनीक से किसान जुड़ रहे है क्योंकि उससे कम लागत में अधिक उत्पादन हो रहा है. वह दिन दूर नहीं जब लोग नौकरी खोजने के बजाय अधिक आये देख कृषि से जुड़ेंगे और दूसरे को कर्ज देने लगेंगे. मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, कानून व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन प्रो अरुण कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने किया.

बिहार से 46 लाख किसानों की मिली सूची : राधामोहन

केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि 2014 के बाद से हर क्षेत्र में विकास हुआ है. 2017-18 में कृषि के क्षेत्र में रिकाॅर्ड उत्पादन हुआ, जिसमें फल भी शामिल है. निर्यात में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री की नयी योजना के लिए 46 लाख किसानों की सूची भेज दी है. आजादी के बाद पहली बार कृषि के क्षेत्र में काम करनेवाले 12 किसानों को पद्मश्री दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग 2014 तक बक्से में बंद था. हमारी सरकार ने लागू किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >