पूचं : पीपराकोठी में बनेगा कृषि औजार बैंक

पीपराकोठी (पूचं) : रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी में आयोजित पशु आरोग्य मेला सह वैज्ञानिक वार्ता में केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के विकास व यहां के लोगों की चिंता है. 2020 तक चंपारण के किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी. श्री सिंह ने कहा […]

पीपराकोठी (पूचं) : रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी में आयोजित पशु आरोग्य मेला सह वैज्ञानिक वार्ता में केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के विकास व यहां के लोगों की चिंता है. 2020 तक चंपारण के किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों व किसानों की चिंता नहीं की, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद व्यवस्था बदली है. पीपराकोठी में कृषि औजार बैंक बनाया जा रहा है. किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए आगामी 19 जनवरी को मदर डेयरी का उद्घाटन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >