रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा पर दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

रक्सौल : नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे दो चीनी नागरिकों को इमिग्रेशन की टीम ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया. नेपाल नंबर की बाइक से रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान दोनों की गिरफ्तारी हुई. दोनों नेपाली बाइक से इमिग्रेशन को बाइपास कर भारत में […]

रक्सौल : नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे दो चीनी नागरिकों को इमिग्रेशन की टीम ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया. नेपाल नंबर की बाइक से रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान दोनों की गिरफ्तारी हुई. दोनों नेपाली बाइक से इमिग्रेशन को बाइपास कर भारत में प्रवेश करने की फिराक में थे.
इमीग्रेशन अधिकारी एके पंकज ने बताया कि दोनों दोनों के पास वीजा नहीं था और एक के पास पासपोर्ट भी नहीं है. आरोपित चीन के हेनम लंको सीजोजी निवासी वांग जेंकू व सानाक्सी गोपिंग संजा के ली कांग हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >