मोतिहारी : जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक प्रतिभा कुमारी गिरी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मंगलवार को बाल सुधार गृह पहुंची. इस दौरान बच्चों के खान-पान की जानकारी ली. गृह में 59 बच्चे पाये गये. करीब एक घंटे तक गृह की जांच की गयी और विभागीय आदेशों के अनुपालन पर समीक्षा की गयी. मौके पर अधीक्षक राकेश कुमार व विधिक पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय सहित कई उपस्थित थे. यहां बता दें कि बाल सुधार गृह की लचर व्यवस्था व खामियों पर बीते दिनों आयी बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने कड़ी नाराजगी जतायी थी और सुधार लाने का आदेश दिया था. सोने के लिए अलग-अलग चौकी की व्यवस्था करने व सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया था.
बाल सुधार गृह में खान-पान व रहन-सहन की ली जानकारी
मोतिहारी : जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक प्रतिभा कुमारी गिरी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मंगलवार को बाल सुधार गृह पहुंची. इस दौरान बच्चों के खान-पान की जानकारी ली. गृह में 59 बच्चे पाये गये. करीब एक घंटे तक गृह की जांच की गयी और विभागीय आदेशों के अनुपालन पर समीक्षा […]
