पूर्वी चंपारण : गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा कोर्ट परिसर, गोली लगने से कैदी अभिषेक झा की मौत

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के ढाका अनुमंडल कोर्ट परिसर सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम उठा. एक ओर जहां पेशी के लिए लाये गये कैदी अभिषेक झा को गोली मार दी गयी, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने पुलिस की आंखों में मिर्च झोंक कर फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश […]

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के ढाका अनुमंडल कोर्ट परिसर सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम उठा. एक ओर जहां पेशी के लिए लाये गये कैदी अभिषेक झा को गोली मार दी गयी, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने पुलिस की आंखों में मिर्च झोंक कर फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले के ढाका कोर्ट में पेशी के लिए सोमवार को शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड निवासी कैदी अभिषेक झा को लाया गया. बताया जाता है कि कैदी वाहन से उतार कर पेशी के लिए ले जाते समय बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने कैदी अभिषेक झा पर तड़ातड़ गोलियां चला दी. गोली लगने से कैदी अभिषेक झा मौके पर ही गिर पड़ा. वहीं, कोर्ट परिसर में गोली चलने से अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में घायल कैदी को मोतिहारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. वहीं, एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी मिली है. बताया जाता है कि कैदी अभिषेक झा को भगाने के लिए नकाबपोश अपराधी आये थे.

घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधियों ने मौके पर मौजूद पुलिस जवान की आंखों में मिर्च का पावडर झोंक कर फायरिंग करते हुए फरार हो गये. बताया जाता है कि अभिषेक झा रंगदारी के मामले में शिवहर की जेल में बंद था. उसे सिकरहना स्थित एसडीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. पुलिस को मौके से एक पिस्टल और पांच गोलियां मिली है. वहीं, पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >