सदर में महिला की मौत पर हंगामा पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

मोतिहारी : चिकित्सकों की लापरवाही एवं शव वाहन नहीं मिलने के कारण परिजनों ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा किया. घंटों मुख्य सड़क को जाम किया तथा सीएस कार्यालय का घेराव भी किया. पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ तथा मृतक के शव को शव वाहन में उसके घर भेजा गया. जानकारी के […]

मोतिहारी : चिकित्सकों की लापरवाही एवं शव वाहन नहीं मिलने के कारण परिजनों ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा किया. घंटों मुख्य सड़क को जाम किया तथा सीएस कार्यालय का घेराव भी किया. पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ तथा मृतक के शव को शव वाहन में उसके घर भेजा गया. जानकारी के अनुसार आदापुर थाना के माघी बरवा गांव निवासी संतोष राम की पत्नी सुनिला देवी को बच्चा होनेवाला था. उसे आदापुर पीएचसी में मंगलवार की रात भर्ती कराया गया.

बुधावार को सुबह सात बजे एक बच्चा जन्मा. रक्तस्राव को ले महिला की स्थिति खराब होने लगी. चिकित्सकों सने मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के तीन घंटे बाद भी पीड़ित परिजनों को शव वाहन नहीं मिली, इससे आक्रोशित हो गय. शव के साथ सदर अस्पताल चौक को जाम कर दिया. नगर इंस्पेकटर आनंद कुमार एवं अस्पताल पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने तत्काल पहुंच शव को भेजने के आश्वासन पर जाम हटा. उसके बाद सीएस कार्यालय गेट पर शव रख प्रदर्शन करने लगे. उस समय न सीएस थे और ना ही डीएस. बाद में स्वास्थ्य कर्मियों के पहल पर शव को उसके घर भेजा गया.

तीन घंटे तक पड़ी रही शव. बेहतर व्यवस्था को ले मोतिहारी सदर अस्पताल को कायाकल्प के तहत लगातार दो वर्षो तक आवार्ड मिलता रहा. आज स्थिति इसके काफी विपरीत हो गयी है. सीएस सेवानिवृत होनेवाले है. इनके न हीं रहने पर स्थिति और खराब हो जाती है. तीन घंटे तक अस्पताल कैंपस में पड़े शव को पूछनेवाला कोई नहीं था. स्थिति विस्फोटक हुई तो स्वास्थ्य विभाग के तंत्र जागरूक हुए.
सदर में है एक ही शव वाहन : सदर में मात्र एक ही शव वाहन है. इससे मरीजों को कई परेशानी होती है. एक शव को पहुंचाने जाता है तब तक दूसरा शव तैयार रहता है. वैसे में दो और शव वाहन की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >