48 घंटे में करें जननी बाल सुरक्षा योजना का भुगतान

मशीन नहीं लगने पर पीएचसी प्रभारी का रुकेगा वेतन सांसद निधि एंबुलेंस के भुगतान पर गरमाया सदन मोतिहारी : जिले के सभी पीएचसी में बोयोमेट्रिक मशीन से हाजरी बनेगी. जिसके आधार पर कर्मियों का मासिक वेतन तैयार होगा. बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी बनाने की व्यवस्था इस माह से हरहाल में बहाल होना चाहिए. मशीन लगाने […]

मशीन नहीं लगने पर पीएचसी प्रभारी का रुकेगा वेतन

सांसद निधि एंबुलेंस के भुगतान
पर गरमाया सदन
मोतिहारी : जिले के सभी पीएचसी में बोयोमेट्रिक मशीन से हाजरी बनेगी. जिसके आधार पर कर्मियों का मासिक वेतन तैयार होगा. बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी बनाने की व्यवस्था इस माह से हरहाल में बहाल होना चाहिए. मशीन लगाने में विलंब के लिए सीधे तौर पर पीएचसी प्रभारी जिम्मेवार होगे. जिनके वेतन भुगतान पर मशीन लगने तक रोक रहेगा. यह निर्णय जिप लोक स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिया गया.
जिप सभागार में बुधवार को समिति अध्यक्ष कविता सिंह की अध्यक्षता में अधिकारी व पीएचसी प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें एलवन की 24 घंटे सेवा बहाल रखने एवं 13 जगहों पर अबतक बहाल नहीं हुई इस सेवा को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व एमइओ के साथ स्थानीय जिप सदस्य से समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब शुरू कराने का निर्देश दिया गया. अध्यक्ष ने जननी बाल सुरक्षा योजना की लंबित भुगतान पर चिंता व्यक्त करते हुए अगले 48 घंटे में लंबित भुगतान की राशि लाभुकों के बैक खाता में भेजने का निदेश दिया. वही ऐम्बुलेंस वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस,
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन व बीमा से संबंधित जानकारी समिति को उपलब्ध नहीं कराने पर नराजगी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ने शीध्र जानकारी से कार्यालय को अवगत कराने व सांसद नीधि से प्राप्त एम्बुलेंस जिनके भुगतान पर पूर्व में रोक लगायी गयी थी, राशि भुगतान मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया. अस्पताल में संचालित जेनेरेटर बील का भुगतान संबंधित विधुत फिडर से बिजली आपूर्ति प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए मिलानकर एजेंसी को राशि भुगतान करने की हिदायत दी. पीएचसी सहित सभी सरकारी अस्पतालों में रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने
एवं मिनू के मुताबिक मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने का सख्ती से निर्देश दिया गया. कहा कि मरीजों की चिकित्सा में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी. कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक व कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जायेगा. चकिया अस्पताल में गड़बड़ी की जांच में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. मौके पर सीएस प्रशांत कुमार, समिति सदस्य सुमन देवी, विकास कुमार, गीता गुप्ता, विश्वनाथ प्रसाद, पूर्व पार्षद प्रभात कुमार सिंह के अलावें संचारी रोग पदाधिकारी डॉ शकुंतला सिंह, डीआइओ डॉ रविशंकर वर्मा, डीएस डॉ मनोज कुमार, डीपीसी भारत भूषण सहित ईई पीएचडी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >