मांगों के समर्थन में डाक कर्मियों की हड़ताल जारी

रक्सौल : अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ व राष्ट्रीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को डाककर्मी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर है. धरना पर बैठे कर्मियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय संघ की अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण सेवकों के हित में कमलेशचंद्रा कमेटी की सिफारिश को एनआइजीडीएसयू के […]

रक्सौल : अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ व राष्ट्रीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को डाककर्मी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर है. धरना पर बैठे कर्मियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय संघ की अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण सेवकों के हित में कमलेशचंद्रा कमेटी की सिफारिश को एनआइजीडीएसयू के सुझाव के साथ जबतक लागू नहीं किया जायेगा तबतक काम ठप रहेगा. इस मौके पर शिवपूजन सिंह, रामनिवास प्रसाद, शिवशंकर सिंह, गोबर्द्धन साह, भागवत साह, रामबाबू यादव, सुभाष प्रसाद, ओवरसियर प्रसाद, मकसूदन कुमार, अशोक कुमार सिंह, विक्रमा यादव, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, लखींद्र सिंह, सुभाष प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >