मोतिहारी/मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से नयी दिल्ली जा रही शाहिल राज ट्रैवेल्स नामक एसी बस मोतिहारी के कोटवा के समीप पलट गयी . इसके बाद उसमें आग लग गयी. बस में सवार घायल यात्री आदित्य श्रीवास्तव का दावा है कि बस में कल 27 यात्री सवार थे, जिसमें कई जल गये, नौ लोग बच गये. दूसरी तरफ, मोतिहारी जिला प्रशासन ने कहा कि बस में कुल 13 यात्री सवार थे, जिनमें नौ सकुशल बाहर निकल गये और पांच-छह लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि जले हुए बस से कोई कंकाल या अवशेष नहीं मिला है. किसी परिजन ने भी संपर्क नहीं किया है.
मुजफ्फरपुर-दिल्ली बस में आग
मोतिहारी/मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से नयी दिल्ली जा रही शाहिल राज ट्रैवेल्स नामक एसी बस मोतिहारी के कोटवा के समीप पलट गयी . इसके बाद उसमें आग लग गयी. बस में सवार घायल यात्री आदित्य श्रीवास्तव का दावा है कि बस में कल 27 यात्री सवार थे, जिसमें कई जल गये, नौ लोग बच गये. दूसरी […]

शाहिल राज ट्रैवेल्स नामक बस (यूपी 75 एटी 2313) गुरुवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर करीब सवा दो बजे खुली थी. शाम करीब चार बजे कोटवा के बेलवा माधो पुल के पास साइड लेने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस असंतुलित होकर एनएच 28 के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गयी. इसके बाद बस में आग लग गयी.
किसी तरह नौ लोग बस से निकलने में कामयाब रहे. बाकी का कुछ पता नहीं चला.
घटनास्थल पर मोतिहारी के डीएम रमण कुमार, एसपी उपेंद्र शर्मा, मुजफ्फरपुर के आइजी सुनील कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी पहुंच चुके हैं. आइजी सुनील कुमार ने कहा कि बस की पूरी जांच की गयी है. कोई डेड बॉडी या अवशेष नहीं मिला है. आयुक्त एच श्रीनिवासन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.
मुजफ्फरपुर में शाहिल राज बस टैवेल्स के दफ्तरों पर छापा मारा गया, लेकिन सभी कर्मचारी फरार हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद मोतिहारी के चकिया से दमकल को कोटवा भेजा गया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. देर शाम क्रेन के जरिये बस को निकाला गया. घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
मोतिहारी के निकट एनएच 28 पर हादसा
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- 27 सवार थे, नौ बच गये
डीएम बोले – 13 यात्री थे, लापता पांच की तलाश, िकसी की डेड बॉडी नहीं मिली