सीडीपीओ की बेतिया में है पोस्टिंग
दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मोतिहारी : पश्चिमी चंपारण में तैनात सीडीपीओ कुमारी राखी से बदमाशों ने उनकी टाटा इंडिगो कार छीन ली. कुमारी राखी आदापुर में पोस्टेड थी, तो उन्होंने छतौनी मठिया जिरात स्थित सुरभी क्रेडिट एंड कंट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर सुनिल कुमार सिंह व पवन पांडेय के माध्यम से इंडिगो कार फाइनेंस करायी थी.
ढाई लाख रुपये मार्जिंगमणी जमा करायी थी. वहीं प्रति माह 17 हजार 200 रुपये जमा भी करायी, जिसका रसीद उनके पास है. आदापुर से उनका ट्रांसफर खगड़िया सदर प्रखंड में हुआ. इस दौरान उक्त दोनों आरोपितों ने उन्हें लालच दिया कि शेष राशि एक मुस्त जमा कराने पर 19 हजार 726 रुपये का किस्त माफ कर दिया जायेगा.
उन्होंने 2.25 लाख रुपये जमा कराया. बावजूद फाइनेंस कंपनी वालों ने उन्हें नो ड्यूज का सर्टिफिकेट नहीं दिया. खगड़िया से उनका ट्रांसफर तब तक बेतिया हो गया. उन्होंने नोड्यूट सर्टिफिकेट से लिए काफी दबाव बनाया, लेकिन उन्हें नहीं मिला. बाद में किस्त बकाये की बात कह उक्त दोनों आरोपियों ने बदमाशों के माध्यम से उनकी इंडिगो गाड़ी छिनवा दी. घटना को लेकर सीडीपीओ ने छतौनी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुनिल कुमार सिंह व पवन पांडेय को आरोपित किया है. छतौनी पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
