मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार आयेंगे. इस दौरान वे कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. मोतिहारी में वे चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. सेना के हेलीकाप्टर से पीएम दिन के 11 बजे के करीब मोतिहारी के गांधी मैदान पहुंचेंगे़ उनके साथ मुख्यमंत्री […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार आयेंगे. इस दौरान वे कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. मोतिहारी में वे चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
सेना के हेलीकाप्टर से पीएम दिन के 11 बजे के करीब मोतिहारी के गांधी मैदान पहुंचेंगे़ उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी होंगे़ प्रधानमंत्री के आगमन और सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है़ मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में बड़ा स्टेज बनाया गया है, जहां 20 हजार कुर्सियां लगायी गयी है़ं महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी पहुंचने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले पुलिस लाइन के सामने लगी बापू की प्रतिमा स्थल पर जायेंगे़
बापू की प्रतिमा पर फूल अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री गांधी मैदान में बने मंच पर पहुंचेंगे़ यहां वे मोतिहारी के मोती झील के पुनरुद्धार योजना तथा राजधानी पटना के चार सिवरेज प्लांट को आम जनता को समर्पित करेंगे़ प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सोमवार की शाम से ही लोगों का मोतिहारी पहुंचना शुरू हो गया है़
मोतिहारी मोतीझील का सौंदर्यीकरण व संरक्षण,लागत-21.99 करोड़
सेमरा में वोटलिंग प्लांट का शिलान्यास
चंपारण एक्सप्रेस को हरी झंडी
मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण
मधेपुरा रेल कारखाना से नवनिर्मित रेल इंजन का उद्घाटन
10 प्रवेश द्वार बनाये गये
डीएम के साथ समीक्षा बैठक करेंगे
पीएम करीब दो घंटे शहर में रहेंगे़ स्वच्छाग्रहियों को संबोघित करने के बाद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर ,सीतामढ़ी, कटिहार, बांका, भागलपुर, अररिया और नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, गया, औरंगाबाद और जमुई के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे़ पीएम के आगमन को ले सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है . सभास्थल व उसके आस-पास के इलाकों को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है. भारत-नेपाल की सीमा पूरी तरह से सील कर दी गयी है.