ओटी का किया निरीक्षण

मोतिहारी : डीएम रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने सदर अस्पताल के मुख्य ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन से पूछा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर यदि भगदड़ मच जाय तो वैसी स्थिति में आप क्या कर सकते हैं. सीएस ने बताया कि आपात स्थिति से निबटने के लिए […]

मोतिहारी : डीएम रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने सदर अस्पताल के मुख्य ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन से पूछा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर यदि भगदड़ मच जाय तो वैसी स्थिति में आप क्या कर सकते हैं. सीएस ने बताया कि आपात स्थिति से निबटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गयी है.

इसके लिए 11 कोषांगों का गठन किया गया है. भगदड़ की स्थिति में प्राइवेट नर्सिंग होम का भी सहारा लिया जायेगा. साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है जो मुजफ्फरपुर भेजा जा सकता है. इस अवसर पर सदर डीएसपी पंकज रावत, डीआइओ डाॅ रविशंकर, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा शकुंतला सिंह, डीपीएम अमित अचल, अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा आदि मौजूद थे.

10 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित
बारिश से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. कोटवा, तुरकौलिया में बारिश के कारण 10 घंटे तक बिजली प्रभावित रही. जहां भी बिजली से संबंधित समस्या है. उसे दुरुस्त कर लिया गया है.
सुनील रंजन, एसडीओ, बिजली विभाग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >