ट्रक की ठोकर से प्रधानाध्यापक की मौत

मोतिहारी : मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुर नाग गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एनएच 28 पर टाटा 407 ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना गुरुवार के सुबह आठ बजे की बतायी जाती है. व्यक्ति की पहचान मधुबन प्रखंड के तालीमपुर पंचायत के […]

मोतिहारी : मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुर नाग गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एनएच 28 पर टाटा 407 ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना गुरुवार के सुबह आठ बजे की बतायी जाती है. व्यक्ति की पहचान मधुबन प्रखंड के तालीमपुर पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाकीटिकम के प्रधानाध्यापक मो. सफिकुर्रहमान के रूप में हुई है. वह अपने बहन के घर मुजफ्फरपुर के बरूराज से अपने विद्यालय जा रहे थे.

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने 407 ट्रक संख्या बीआर05जी/6038 व स्कूटी को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. घटना स्थल पर पहुंचे विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार पांडेय, हरेंद्र भगत ने संवेदना व्यक्त करते हुए बताया की वे कर्तव्य के प्रति निष्ठावान व मिलनसार व्यक्ति थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >