शराब के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी : घोड़ासहन पुलिस ने सोमवार की देर शाम थाने क्षेत्र के बलान चौक पर छापेमारी कर 20 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कारोबारी की पहचान गोविंदगंज थाने क्षेत्र के जितावरपुर मलाही टोला निवासी टुनटुन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि कारोबारी को […]

मोतिहारी : घोड़ासहन पुलिस ने सोमवार की देर शाम थाने क्षेत्र के बलान चौक पर छापेमारी कर 20 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कारोबारी की पहचान गोविंदगंज थाने क्षेत्र के जितावरपुर मलाही टोला निवासी टुनटुन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बहन के अपहरण का आरोप : मोतिहारी. लखौरा थाने के पूवारी टोला निवासी श्रीराम पासवान ने ग्रामीण पर बहन के अपहरण का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि चार नवंबर को मुफस्सिल थाने के बरनावा घाट पर स्नान करने गयी थी. उस क्रम में गांव के रामजनम, बुलेल एवं दो अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >