न्याय मित्रों के भुगतान के लिए एक करोड़ 60 लाख

मोतिहारी : विभिन्न ग्राम कचहरियों में तैनात करीब 315 न्यायमित्रों के बकाये वेतन का होगा भुगतान. इसके लिए सरकार ने पूर्वी चंपारण को करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये आवंटित की है. आवंटित राशि प्रखंडों को भेज दी गयी है. विभाग के अनुसार ग्राम कचहरियों में कार्यरत न्यायमित्रों के सात माह का भुगतान चेक और […]

मोतिहारी : विभिन्न ग्राम कचहरियों में तैनात करीब 315 न्यायमित्रों के बकाये वेतन का होगा भुगतान. इसके लिए सरकार ने पूर्वी चंपारण को करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये आवंटित की है. आवंटित राशि प्रखंडों को भेज दी गयी है. विभाग के अनुसार ग्राम कचहरियों में कार्यरत न्यायमित्रों के सात माह का भुगतान चेक और आरटीजीएस के माध्यम से होगा. एक माह की राशि सात हजार यानि प्रति व्यक्ति 49 हजार रुपये का भुगतान होगा. आवंटित राशि प्रखंड से ग्राम कचहरी जायेगी, जहां से विभागीय प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार चेक या आरटीजीएस के माध्यम से न्यायमित्रों के खाते में जायेगी.

पूर्वी चंपारण जिले में 405 ग्राम कचहरी है. वर्तमान में 315 न्याय मित्र तैनात हैं. शेष 90 ग्राम कचहरियों में न्यायमित्र नियोजन विवाद, नियोजन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण रिक्त है. इधर भुगतान प्रक्रिया शुरू होने की सूचना से कार्यरत न्यायमित्रों में खुशी की लहर है. वही नियोजन प्रक्रिया की पेच में फंसे न्यायमित्र कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >