पति के नाजुक अंग पर ब्लेड से मार किया जख्मी

मोतिहारी : लखौरा थाने के बहुआरी में एक महिला ने पति के नाजुक अंग को ब्लेड मार जख्मी कर दिया. घटना रविवार रात करीब ग्यारह बजे की है. घायल युवक को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना को लेकर युवक ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस […]

मोतिहारी : लखौरा थाने के बहुआरी में एक महिला ने पति के नाजुक अंग को ब्लेड मार जख्मी कर दिया. घटना रविवार रात करीब ग्यारह बजे की है. घायल युवक को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना को लेकर युवक ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले सरसौला गांव की एक लड़की से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद से ही गलत हरकत करने लगी. समझाने पर गाली-गलौज करती थी.

इस बीच मायके वालों के बहकावे में आकर उसने दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज किया, उसके बाद मायके जाकर रहने लगी. इधर कुछ दिन पहले मायके वालों ने साजिश के तहत उसे ससुराल भेजा. रविवार की रात सोये अवस्था में उसने ब्लेड मार नाजुक अंग को जख्मी कर दिया. युवक ने पत्नी सहित ससुर विजय सहनी व चचेरा ससुर जमादार सहनी को आरोपित किया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए लखौरा

थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >