सर्पदंश से युवक की गयी जान

अरेराज (मोतिहारी) : प्रखंड क्षेत्र के चटिया बड़हरवा पंचायत के चटिया दियारा में घास काटने के जाने के क्रम में सांप काटने से युवक की मौत हो गयी. युवक के पिता जगत यादव ने बताया कि शनिवार को उनका 24 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव दियारा क्षेत्र में घास काटने जा रहा था. तभी सांप ने […]

अरेराज (मोतिहारी) : प्रखंड क्षेत्र के चटिया बड़हरवा पंचायत के चटिया दियारा में घास काटने के जाने के क्रम में सांप काटने से युवक की मौत हो गयी. युवक के पिता जगत यादव ने बताया कि शनिवार को उनका 24 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव दियारा क्षेत्र में घास काटने जा रहा था. तभी सांप ने काट लिया, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गयी. पूर्व जिप सदस्य कृष्णा मिश्र प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >