फतेहपुर में युवक की गला दबा कर हत्या

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के मुर्गीयाचक में युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक गांव के ही मुनेश्वर पासवान का पुत्र हरेंद्र कुमार (25) है. जानकारी के अनुसार, हरेंद्र को गांव […]

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के मुर्गीयाचक में युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक गांव के ही मुनेश्वर पासवान का पुत्र हरेंद्र कुमार (25) है.

जानकारी के अनुसार, हरेंद्र को गांव का ही केलू पासवान शुक्रवार की शाम जुआ खेलने के लिए ले गया था.
रात के नौ बजे तक सभी जुआ खेलते हुए देखे गये. शनिवार की अहले सुबह केलू पासवान ने उसके घर पहुंचकर हरेंद्र की तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलने पर उसके भाई व पिता पहुंचे. देखा कि हरेंद्र एक केलबनी में पड़ा हुआ है. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को घर ले आये. थानाध्यक्ष कमल राम ने बताया कि मारपीट कर उसकी गला दबा हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण खुलासा
हो पायेगा.
फतेहपुर में युवक
मृतक की पत्नी खुशबू देवी के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गांव के ही केलू पासवान व बुद्धन दास को आरोपित किया है. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >