नौवीं की छात्रा ने फंदा लगा की आत्महत्या

शहर के बलुआ चौक स्थित गोपालपुर मोहल्ले में हुई घटना मोतिहारी : शहर के बलुआ चौक स्थित गोपालपुर मोहल्ला में नौवीं की छात्रा ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली. घटना के समय परिजन चाय की दुकान पर थे. उसके पिता चाय की दुकान चला परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पुलिस ने शव का […]

शहर के बलुआ चौक स्थित गोपालपुर मोहल्ले में हुई घटना

मोतिहारी : शहर के बलुआ चौक स्थित गोपालपुर मोहल्ला में नौवीं की छात्रा ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली. घटना के समय परिजन चाय की दुकान पर थे. उसके पिता चाय की दुकान चला परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.
छात्रा के पिता सिकंदर आलम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी चाय की दुकान पर था. इसी बीच उसकी पुत्री दौड़ कर आयी. घटना की जानकारी दी. घर पहुंचने पर नेहा मृत पायी गयी. घटना के समय घर में मां और एक बच्ची थी जो घटना को अंजाम देते नहीं देख पायी. नेहा
प्रवीण शहर के एमजेके इंटर कॉलेज में नौवीं की छात्रा थी. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि लड़की आखिर आत्महत्या को क्यों मजबूर हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >