कार्यालय सहित मकान का ताला तोड़ डेढ़ लाख की चोरी

मोतिहारी : जिला मुख्यालय में न्यायिक अधिकारी के कार्यालय सहित बलुआ चौक स्थित एक अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ चोरों ने नकद, कीमती सामान सहित दर्जनों निष्पादित अभिलेख गायब कर दी है. न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर चोरों ने एडीजे बिल्डिंग स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय की खिड़की […]

मोतिहारी : जिला मुख्यालय में न्यायिक अधिकारी के कार्यालय सहित बलुआ चौक स्थित एक अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ चोरों ने नकद, कीमती सामान सहित दर्जनों निष्पादित अभिलेख गायब कर दी है. न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर चोरों ने एडीजे बिल्डिंग स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय की खिड़की का शीशा तोड़ अभिलेख चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है.

घटना को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 के उपस्थापक सह कार्यालय लिपिक ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि अभिलेख खोजने के लिए कार्यालय का ताला खोल अंदर गया तो देखा कि खिड़की का शीशा टूटा था. खिड़की के पास रैक पर रखा निष्पादित दर्जनों अभिलेख गायब था. उन्होंने गायब निष्पादित आवश्यक अभिलेखों की सूची छानबीन के बाद उपलब्ध कराने की बात कही है.
वही बलुआ चौक स्थित अधिवक्ता केशर कुमार सिंह के घर का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित करीब डेढ़ लाख की संपत्ति गायब कर दी. अधिवक्ता केशर सिंह पीपरा थाना अंतर्गत चिंतामनपुर के रहने वाले है. छठ पर सपरिवार गांव गये थे. इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ चोरी कर ली. घटना को लेकर अधिवक्ता ने नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि रविवार को गांव से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर से 28 हजार कैश सहित एलईडी टीवी, रिलायंस जीओ की वाइफाइ, कैमरा, मोबाइल, घड़ी सहित करीब डेढ़ लाख की संपत्ति गायब थी. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >