मोतिहारी : पीपरा थाना के महुआवा में ट्रक व स्काॅर्पियो की टक्कर में घायल नर्तकी सोनाली दास की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह पश्चिमी बंगाल के आदर्श पल्ली जगतपुर 24 परगना की रहने वाली है. ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर 27 अक्तूबर की सुबह में हुई थी, जिसमें स्कॉर्पियो चालक मुकुल कुशवाहा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी.
वही सोनाली दास, कुंदन दास, लवली देवी, स्नेहा खातून, मुस्कान कुमारी व देव कुमार सिंह घायल हो गये थे. घटना को लेकर सोनाली की मां अनिता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि कोटवा स्थित सोनाली म्यूजिकल ग्रुप में उसकी पुत्री काम करती थी. छठ पूजा में प्रोग्राम देने मुजफ्फरपुर के बरुराज गयी थी. स्कॉर्पियो से वापस लौटते समय महुआवा के पास मोतिहारी की तरफ से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी थी. पुलिस कैंप प्रभारी भरत ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपरा थाना भेजा जायेगा.
