नशे में स्वीपर का अस्पताल में हंगामा कार्यालय के बाबुओं के साथ की बदसलूकी
मोतिहारी : सदर में ड्यूटी पर शराब पीकर पहुंचे एक सफाई कर्मी ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. नशे में धुत सफाई कर्मी पवन राम अस्पताल कार्यालय के बाबुओं के साथ बदसलूकी पर उतर गया. इस दौरान वह कई मरीज के परिजनों से भी उलझ गया. उसके बेकाबू होने की स्थिति को देख पुलिस तक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : सदर में ड्यूटी पर शराब पीकर पहुंचे एक सफाई कर्मी ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. नशे में धुत सफाई कर्मी पवन राम अस्पताल कार्यालय के बाबुओं के साथ बदसलूकी पर उतर गया. इस दौरान वह कई मरीज के परिजनों से भी उलझ गया. उसके बेकाबू होने की स्थिति को देख पुलिस तक बुलानी पड़ी. परेशान कर्मचारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन कंट्रोल को दी. सूचना पर उत्पाद टीम ने मौके पर पहुंच कर्मी पवन को हिरासत में लिया. बताया जाता है
पवन राम सफाई कर्मचारी है. वह अस्पताल में अनुबंध पर स्वीपर का काम करता है. अधीक्षक उत्पाद केशव कुमार झा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से मिली सूचना पर पवन को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में 161 अल्कोहल पाया गया. उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पवन राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
नशे में धुत बदमाशों ने दंपती को पीटा : मोतिहारी. हेनरी बाजार गांधी नगर रमना मुहल्ला में अर्जुन प्रसाद व उसकी पत्नी को बदमाशों ने घर में घुस पिटाई कर दी. शोरगुल पर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए तो बदमाश गले से सोने की चेन छीन फरार हो गये. घटना को लेकर अर्जुन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गांधी नगर रमना पोखर निवासी विशाल कुमार के अलावे दो अज्ञात को आरोपित किया है. बताया कि रात करीब नौ बजे उक्त तीनों बदमाश शराब की नशे में घर में घुस गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.