कोठियां के मुखिया का निधन

मधुबन : कोठियां पंचायत के मुखिया रामचन्द्र राम 55 वर्ष की मौत गुरुवार की रात्रि अचानक दिल का दौरा पड़ने से इलाज के दौरान हो गयी. बताया जाता है कि शाम में दिल का दौरा पड़ने के रात्रि में परिजनों मधुबन स्थित एक नीजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां से चिकित्सकों ने मुजफ्फरपुर रेफर […]

मधुबन : कोठियां पंचायत के मुखिया रामचन्द्र राम 55 वर्ष की मौत गुरुवार की रात्रि अचानक दिल का दौरा पड़ने से इलाज के दौरान हो गयी. बताया जाता है कि शाम में दिल का दौरा पड़ने के रात्रि में परिजनों मधुबन स्थित एक नीजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां से चिकित्सकों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हास्पिटल में मुखिया की मौत हो गयी.

पुष्टि बीडीओ सुनील कुमार गौड़ ने की. मुखिया का अनुसूचित जाति में 2016 में आरक्षित होने के साधारण परिवार से आने वाले रामचन्द्र राम मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित हुए थे. वे अपने पीछे पत्नी बुधिया देवी समेत तीन पुत्र व एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल बसे. उनके निधन पर पंचायत में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >