38 महिला व 42 पुरुष बंदी सूर्य को देंगे अर्घ

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी में सुर्योपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान छठ पूजा को लेकर आलौकीक माहौल है. मंगलवार को नहाय खाय के साथ छठवर्ती पूजा की तैयारी में जुट गयी है. छठी मईया की गीत से वातावरण खुशनुमा बना हुआ है. बंदियों में त्योहार को लेकर खासे उत्साह दिख रहा है. जेल में इस […]

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी में सुर्योपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान छठ पूजा को लेकर आलौकीक माहौल है. मंगलवार को नहाय खाय के साथ छठवर्ती पूजा की तैयारी में जुट गयी है. छठी मईया की गीत से वातावरण खुशनुमा बना हुआ है. बंदियों में त्योहार को लेकर खासे उत्साह दिख रहा है. जेल में इस बार महिलाओं से ज्यादा पुरूष बंदी छठ पूजा कर रहे है. जेल प्रशासन ने छठवर्तियों के लिए विशेष तैयारी कर रखी है. छठवर्तियों के बीच पुजन समाग्री से लेकर वस्त्र का वितरण किया जा चुका है.

सभी बंदी मिलकर घठघाट की सफाई व रंग-रोगन में लगे है. इसबार जेल में 38 महिला व 42 पुरूष बंदी छठ पूजा कर रहे है. छठपूजा करने वालों में झलासो देवी,राजपति देवी, इंद्रपति देवी, जगमती देवी, उर्मिला देवी, माया देवी, बबीता देवी, कृष्णा देवी, मंजू देवी, इंदू देवी, लालमुनी देवी, राबड़ी देवी के अलावे पुरूष बंदियों में डा ब्रजभूषण, रविभूषण,लक्ष्मी मुखिया, बद्री महतो, जालिम सिंह, मुसहर पासवान, ढोढा महतो, सुमन पाण्डेय, समीर कुमार दास,

पन्नालाल साह, मनोज द्विवेदी, परदेशी राम, झोटिल यादव, अकलू राम, सुशील सिंह सहित अन्य शामिल है. जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जेल में छठ करने वाले बंदियों के बीच वस्त्र, फल, पुजन समाग्री सहित अन्य समानों जेल प्रशासन की तरफ से मुहैया कराया गया है. छठघाट की साफ-सफाई का काम चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >