सरकार शहर व गांव के विकास को है संकल्पित

मोतिहारी : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह नगर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहर से लेकर गांव के विकास को संकल्पित है. तालाब, नदी घाट सौदर्यीकरणा के साथ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. मंत्री श्री कुमार ने गोढ़वा पंचायत के मठिया वृति टोला में छठ घाट उद्घाटन […]

मोतिहारी : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह नगर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहर से लेकर गांव के विकास को संकल्पित है. तालाब, नदी घाट सौदर्यीकरणा के साथ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है.

मंत्री श्री कुमार ने गोढ़वा पंचायत के मठिया वृति टोला में छठ घाट उद्घाटन के दौरान उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का भी मरम्मत कार्य चल रहा है. मुख्य सड़क से गांव की सड़कों को भी जोड़ा जा रहा है. मौके पर मुखिया महेंद्र दास, उपेंद्र शुक्ल, रामविनय दास, राजकिशोर शुक्ल, रामेश्वर शुक्ल, सच्चिदानंद तिवारी, पंसस रूदल राम, सुबोध शुक्ल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यहां बता दें कि उक्त घाट का निर्माण करीब 10 लाख रुपये की लागत से हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >