चालक को इंजेक्शन देकर बिस्कुट लदा ट्रक लूटा

मोतिहारी : कलकत्ता से लाखों का बिस्कुट लेकर आ रही ट्रक को अपराधियों ने लूट लिया. चालक को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसे लखौरा में फेंक अपराधी फरार हो गये. पुलिस ने बेहोश चालक को उठा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. होश में आने पर चालक ने ट्रक लूटकांड की कहानी पुलिस को बतायी. ट्रक […]

मोतिहारी : कलकत्ता से लाखों का बिस्कुट लेकर आ रही ट्रक को अपराधियों ने लूट लिया. चालक को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसे लखौरा में फेंक अपराधी फरार हो गये. पुलिस ने बेहोश चालक को उठा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. होश में आने पर चालक ने ट्रक लूटकांड की कहानी पुलिस को बतायी. ट्रक चालक महेश्वर प्रसाद मसरक सिमरी गांव का रहने वाला है. उसने पुलिस को बताया कि 18 अक्टुबर को कोलकत्ता से बिस्कुट लेकर ट्रक नंबर डब्लू23बी/0561 से बगहा जा रहा था.

लौरिया में रूक चाय-नाश्ता कर आगे बढा.इस दौरान भैरोगंज थाना क्षेत्र के आसपास पीकअप सवार आधा दर्जन अपराधियों ने ओवरटेक कर ट्रक को घेर लिया.

हथियार का भय दिखा ट्रक सहित चालक को कब्जे में लेकर नशा का इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया. सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने ट्रक चालक से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि घटना पश्चिमी चंपारण के भैरोगंज थाना क्षेत्र की है. चालक को भैरोगंज थाना में एफआइआर दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया है.
यहां बताते चले कि घटना भले ही पश्चिमी चंपारण की है, लेकिन लखौरा थाना क्षेत्र में चालक के बेहोशी की हालत में मिलना इस बात की पुष्टि कर रहा है कि अपराधियों का कनेक्शन मोतिहारी से है. पुलिस को शक है कि अपराधी ट्रक लेकर नेपाल में प्रवेश कर गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >