मोतिहारी : बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जात ही नहीं जमात के नेता थे. वह केवल बिहार के ही नहीं पूरे देश के विकास के बारे में सोचते थे. उक्त बातें राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव ने शनिवार को भवानीपुर जिरात स्थित जिला राजद कार्यालय में बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण बाबू हक एवं हुकूमत के लिए अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए संघर्ष करते रहे.
समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलना उनकी विशेषता थी. वहीं पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडे ने कहा कि डॉ श्रीकृष्ण सिंह विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे. बिहार में विकास के प्रथम लकीर डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह ने ही रची थी. अपने संबोधन में बजरंगी नारायण ठाकुर ने डॉ श्रीकृष्ण को बिहार का निर्माता बताया. वही राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि डॉ श्री कृष्ण सामाजिक समरसता के पक्षधर थे. इस अवसर पर डॉ संतोष कुमार, पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडे तथा बजरंगी नारायण ठाकुर को साल से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डा राजीव प्रकाश ने किया जबकि मंच संचालन राजद जिला सचिव राजेश पांडे उर्फ राजू पांडे ने किया.
मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण यादव. हरिशंकर यादव, विधायक राजेंद्र यादव, विधायक डॉक्टर समीम अहमद, विधायक डॉ राजेश कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश साहनी, सुरेश यादव, मनोज यादव, मोहम्मद इनामुल हक, जिला प्रभारी फैयाज आलम, जिला पार्षद अशोक यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, उमाशंकर यादव, पूर्व जिला पार्षद कृष्णा कांत मिश्रा, संजय जाधव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाशंकर शर्मा, प्रियरंजन शर्मा, सत्यनारायण यादव, लाल बाबू यादव, पंकज यादव आदि उपस्थित थे.
