भाइयों ने उपहार देकर मुश्किल घड़ी में साथ देने का दिया वचन
मोतिहारी : जिले में शनिवार को भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भाई-बहन के आगाध प्रेम के प्रतिक इस पर्व में बहनों ने जहां अपने भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार देने के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ देने […]
मोतिहारी : जिले में शनिवार को भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भाई-बहन के आगाध प्रेम के प्रतिक इस पर्व में बहनों ने जहां अपने भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार देने के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ देने का वचन दिया.
इधर, शहर से लेकर गांव तक पर्व की धूम रही. त्योहार को लेकर युवतियों में विशेष उत्साह दिखा. घर की साज-सज्जा से लेकर बहनों ने अपने भाईयों को मुंह मीठा कराने की तमाम तैयारियां कर रखी थी. वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि पर्व पर बहनों द्वारा अपने भाईयों को श्रापने की परंपरा है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन बहन का श्राप भाईयों के लिए आर्शिवाद होता है.
कैसे मनाया गया त्योहार : बहनों ने चावल के घोल से बनाए गए चौक पर भाईयों को बिठाया. इसके बाद उनके हांथों की पूजा की. फिर बहन ने अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगा कलावा बांधा और मुंह मिठा कराकर लंबी उम्र की प्रार्थना की. इसके बाद यमराज के नाम का चौमूख दीपक जलाया और घर की दहलीज पर रखकर किसी प्रकार की विध्न-बाधाएं न आने व भाईयों के सुखमय जीवन की कामना की.
भैया दूज के साथ ही युवती व महिलाओं ने अपने भाईयों के लंबी उम्र की कामना के लिए गोधन भी कुटा. इसके बाद रेगनी का कांटा जीभ में चुभाया. फिर भाईयों को बजरी खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की.