प्यार में पहले ब्लैकमेल, अब दस लाख डिमांड

मोतिहारी : एक लड़के को प्यार के जाल में फांस ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. इस साजिश में लड़की सहित उसके परिवार वाले शामिल हैं. ब्रजेश सुगौली थाने के बगही गांव का रहनेवाला है. उसके पिता विश्वनाथ साह ने लड़की सहित उसके परिजनों पर नगर थाना में ब्लैकमेलिंग, ब्रजेश की हत्या की साजिश […]

मोतिहारी : एक लड़के को प्यार के जाल में फांस ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. इस साजिश में लड़की सहित उसके परिवार वाले शामिल हैं.

ब्रजेश सुगौली थाने के बगही गांव का रहनेवाला है. उसके पिता विश्वनाथ साह ने लड़की सहित उसके परिजनों पर नगर थाना में ब्लैकमेलिंग, ब्रजेश की हत्या की साजिश रचने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को ब्रजेज बलुआ गोपालपुर में रहकर एलएनडी कॉलेज में पढ़ता था. पड़ोस में रहनेवाला एक परिवार उसको बहला-फुसला कर अपनी लड़की को उसके पीछे लगा दिया. बाद में शादी करने का दबाव बनाया. इंकार करने पर समाज
में बदनाम करने की धमकी दी. लड़की के पिता ने पीछा छोड़ने के लिए बतौर दस लाख की रंगदारी मांगी. सामाजिक लोक लाज से बचने के लिए पंचों के सामने उसे दो लाख रुपये देकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराया. पैसा लेने के कुछ महीना बाद फिर पांच लाख का डिमांड किया. बताया कि बुधवार को शहर आया था. इस दौरान लड़की के परिवारवालों ने राजाबाजार में घेर मारपीट की. ब्रजेश की हत्या की धमकी के साथ पांच लाख रुपये रंगदारी की डिमांड की. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. यहां बताते चले कि लड़की ने अजा/जजा थाना में आवेदन देकर पांच साल तक यौनशोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >