पांच लाख की रंगदारी मांगने व अपहरण के प्रयास का केस दर्ज

बेतिया : सात वर्षीय बच्ची के अपहरण व पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में मासूम बच्ची के पिता मनुआपुल थाना के शेख धुरवा के फखरे आलम ने दर्ज करायी है. इसमें छोटी छावनी के एबाद, शहबाज सहित 15-17 अज्ञात बाइक सवार लोगों को आरोपी बनाया गया […]

बेतिया : सात वर्षीय बच्ची के अपहरण व पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में मासूम बच्ची के पिता मनुआपुल थाना के शेख धुरवा के फखरे आलम ने दर्ज करायी है.

इसमें छोटी छावनी के एबाद, शहबाज सहित 15-17 अज्ञात बाइक सवार लोगों को आरोपी बनाया गया है. पीड़ित ने बताया है कि उसकी शादी छोटी छावनी के शमशाद की पुत्री से हुई थी. उनकी पत्नी की मौत जब हो गयी, तो शमशाद के छोटी पुत्री से 22 जून 2016 को हुई. उसके बाद फखरे की दूसरी पत्नी मायके गयी व ससुराल आने से इंकार कर दी.
कुछ दिन के बाद एमारत-ए-शरैया में जाकर पत्नी ने फखरे को तलाक दे दी. इसी बीच छोटी छावनी के एबाद व शहबाज 15-17 बाइक से पीड़ित के घर आये. पांच लाख की रंगदारी की मांग करते हुए मासूम बच्ची का अपहरण का प्रयास करने लगे. तभी फखरे के परिजनों ने शोर मचाया, तो मोहल्लेवासियों को आत देख सभी आरोपी बच्ची को छोड़ कर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >