3.25 करोड़ की लागत से शहर में सड़कों का होगा निर्माण
बेतिया : सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि शहर में 3 करोड़ 25 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण करायेगा जायेगा. शहर के सभी 39 वार्ड में सड़कों का निर्माण होना है. नप बोर्ड की बैठक में सभी सड़कों के निर्माण के लिए सहमती दे दी जायेगी. इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों को […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बेतिया : सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि शहर में 3 करोड़ 25 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण करायेगा जायेगा. शहर के सभी 39 वार्ड में सड़कों का निर्माण होना है. नप बोर्ड की बैठक में सभी सड़कों के निर्माण के लिए सहमती दे दी जायेगी. इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्ड से सड़क चयन करने की बात कही गयी है.
सभापति ने कहा कि वैसे ही सड़कों का चयन करने को कहा गया, जो कच्ची हो या काफी जर्जर हो चुकी हो. ताकि इनके निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करा दी जाय. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड को सड़क निर्माण के लिए समान्य रूप से राशि का आवंटन किया जायेगा. जिसमें प्रत्येक वार्ड 9 लाख 25 हजार की राशि सड़क निर्माण पर खर्च करेंगे.
वार्डों में सड़कों के निर्माण में राशि की कमी नहीं हो, इसके लिए 14 वीं वित्त से 6 लाख 75 हजार, चतुर्थ वित से 2 लाख 50 लाख की राशि मुहैया कराया गया है. सड़कों के निर्माण में गुणवता में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सड़क का निर्माण हर हाल में गुणवतापूर्ण कराना होगा.
सात निश्चय के तहत होगा सात-सात सड़क व नाली का निर्माण
सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इसके अलावे मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नाली-गली व सड़क योजना के तहत सभी वार्डों में विकास कार्य होंगे. इस योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में सात-सात सड़क व नाली का निर्माण होना है.यह योजना पूर्व से ही चयनित है. इसमें किसी तरह का बदलाव या रूकावट नहीं आयेगा. उन्होंने बताया कि सात निश्चय योजना के अलावे अन्य विकास कार्यों पर विशेष बल दिया जायेगा. नप को होल्डिंग टैक्स या अन्य आयों से प्राप्त होने वाली राशि को शहर की सौंदर्यीकरण व विकास में खर्च किया जायेगा.