सफाई ठीक नहीं होने पर लगायी कर्मी को फटकार

बेतिया : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा़ विपिन कुमार ने दिपावली व छठ के अवसर पर चलाये जा रहे विशेष सफाई अभियान का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उतरवारी पोखरा छठ घाट के सफाई व्यवस्था असंतोषजन मिलने पर नप कर्मी हरेन्द्र पटेल को जमकर फटकार लगाया. छठ घाट की सफाई व्यवस्था बेहतर करने […]

बेतिया : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा़ विपिन कुमार ने दिपावली व छठ के अवसर पर चलाये जा रहे विशेष सफाई अभियान का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उतरवारी पोखरा छठ घाट के सफाई व्यवस्था असंतोषजन मिलने पर नप कर्मी हरेन्द्र पटेल को जमकर फटकार लगाया. छठ घाट की सफाई व्यवस्था बेहतर करने का सख्त निर्देश दिया.

साथ ही कहा कि अगर सफाई व्यवस्था में किसी तरह की कोताही दोबारा सामने आया,तो कार्रवाई तय है. इओ ने कहा कि अभियान के तहत आज से छठ घाटों की सफाई-सफाई व सौंदर्य की व्यवस्था सुनिश्चित कराना है. इसमें किसी तरह की अगर कोताही होती है,तो सफाई निरीक्षक व संबंधित सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय है. सफाई व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं हो, इसको लेकर सफाई कर्मियों की टीम गठित की गयी है. इओने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक रमण कुमार, अमित कुमार, युवराज बहादूर सिंह, पुनदेव कुमार, जुगनू कुमार, हरेन्द्र पटेल, नूर आलम व अभय कुमार को बनाया गया है. जबकि सफाई व्यवस्था की मॉनेटरिंग सिटी मैनेजर मोजिबुल हसन व कनीय अभियंता सुजय सुमन करेंगे.

इसके पूर्व इओने सागर पोखरा, हरिवाटिका पोखरा, संतघाट व दुर्गाबाग छठ की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया व कई सख्त निर्देश दिया

तिथि घोषित : इओ डॉ विपिन कुमार ने बताया कि छठ घाटों विशेष सफाई अभियान के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है. इसके तहत 4,9,13 व17 अक्टूबर को विशेष सफाई अभियान छठ घाटों पर चलाया जायेगा. ताकि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसके अलावे पूर्व की भांति सफाई व्यवस्था चलता रहेगा.
खास बातें
नप के सभी 39 वार्डों में 9.25 लाख की लागत से बनेंगी पीसीसी सड़कें
बोर्ड की सहमति के बाद सड़कों का निर्माण कार्य हो जायेगा शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >