विकास को इंजीनियर बनाने का पिता का टूट गया सपना :

मोतिहारी : एक ओर जाम तो दूसरी तरफ मचा था कोहराम. गांव में पसरा था सन्नाटा. युवाओं के आंखों में धधक रही थी आक्रोश की ज्वाला तो बुजुर्ग की मलिन आंखें लोगों को निहार रही थी. इन सब के बीच मां और बहन की चीत्कार से मौजूद लोगों के जेहन को झकझोर रहा था. पिता […]

मोतिहारी : एक ओर जाम तो दूसरी तरफ मचा था कोहराम. गांव में पसरा था सन्नाटा. युवाओं के आंखों में धधक रही थी आक्रोश की ज्वाला तो बुजुर्ग की मलिन आंखें लोगों को निहार रही थी. इन सब के बीच मां और बहन की चीत्कार से मौजूद लोगों के जेहन को झकझोर रहा था. पिता ने बेटे को इंजीनियर बनाने का जो सपना देखा था वह टूट गया. यह हृदय विदारक घटना मुफस्सिल थाने के लोकसा गांव का है, जहां होनहार युवक विकास कुमार सिंह की हत्या कर अपराधियों ने अन्यत्र फेंक दिया था. मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल था.

विकास पिछले वर्ष ही एमएस कॉलेज से भौतिकी प्रतिष्ठा पास कर प्रतियोगिता की तैयारी में दिल्ली गया था. दशहरा की छुट्टी में घर आया और उसकी हत्या हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >