जमीन विवाद में चाकू मार किया घायल

मोतिहारी : तुरकौलिया के अमवा गांव में किशुनदेव राय को जमीन विवाद में चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि मनोज राय, शकलदेव राय, सरोज राय सहित अन्य लोग जमीन पर कब्जा करने की नियत से झोपड़ी उजाड़ फेंक […]

मोतिहारी : तुरकौलिया के अमवा गांव में किशुनदेव राय को जमीन विवाद में चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि मनोज राय, शकलदेव राय, सरोज राय सहित अन्य लोग जमीन पर कब्जा करने की नियत से झोपड़ी उजाड़ फेंक रहे थे. विरोध करने पर गाली गलौज की औन नलकट्टी का भय दिखा हत्या की धमकी देते हुए जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया. इंकार करने पर चाकू मार घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >