केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया प्रशाल जलाकर शुभारंभ
मोतिहारी : भारत सरकार के गीत एवं नाट्य प्रभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्कूल के मैदान में समर यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा का शुभारंभ भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने प्रशाल जलाकर किया. कहा कि समर यात्रा पुरुखों के संघर्ष व बलिदान की दास्तां पर आधारित है. कहा कि ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से 90 साल का इतिहास इस यात्रा के माध्यम से बताया जा रहा है.
स्वतंत्रता के संघर्ष की पूरी घटना इस यात्रा में शामिल है. जिसे दिखाया जा रहा है. कहा कि 1857 के सिपाही विद्रोह से लेकर 15 अगस्त 1947 यानि संघर्ष के 90 वर्ष की यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है. इसमें गांधी की चंपारण सत्याग्रह की दास्तां,1942 की क्रांति व पुरुखों के बलिदान की कहानी है. मौके पर प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा,पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार,विधायक सचिंद्र सिंह,राजू तिवारी, श्यामबाबू यादव, डीएम रमन कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,पंडित चंद्रकिशोर मिश्रा, डाॅ लालबाबू प्रसाद, अमरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर एक दर्जन सीआरपीएफ के जवानों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
