पकड़ीदयाल शीघ्र होगा ओडीएफ

कार्यक्रम. सहकारिता मंत्री ने महादलित बच्चों के बीच बांटी कॉपी व कलम गांधी व शास्त्री की मनी जयंती पकड़ीदयाल/पताही : नगर पंचायत के हरेक घर में शौचालय बनेगा. यह काम इसी वर्ष पूरा किया जायेगा. उक्त बातें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री इ. राणा रणधीर सिंह ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद […]

कार्यक्रम. सहकारिता मंत्री ने महादलित बच्चों के बीच बांटी कॉपी व कलम

गांधी व शास्त्री की
मनी जयंती
पकड़ीदयाल/पताही : नगर पंचायत के हरेक घर में शौचालय बनेगा. यह काम इसी वर्ष पूरा किया जायेगा. उक्त बातें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री इ. राणा रणधीर सिंह ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जगतिया टोला में लोगों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पंचायतों में भी शौचालय बनाने का काम चल रहा है. आज भारत वर्ष के दो महान सपूतों महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती है.
महात्मा गांधी ने शिक्षा तथा स्वच्छता को जीवन का उद्देश्य बनाया था.आज हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलते हुए देश में हरेक को शिक्षा देने तथा देश को स्वच्छ करने की दिशा में कदम बढ़ाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के बताये रास्ते पर चलते हुए स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है. आज हम सभी को अपने महान विभूतियों के बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है. वही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने देश में जय जवान जय किसान का नारा दिया और देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया.
इससे पहले मंत्री श्री सिंह ने पकड़ीदयाल नप के वार्ड तीन, जगतिया टोला स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा महादलित टोला में महादलित बच्चों के बीच कॉपी-कलम बांटी. मौके पर भाजपा तथा जदयू के नेता सुरेश सिंह, अनिल कुमार, सुभाष मिश्र, सुरेश प्रसाद, संजय प्रसाद, अशोक सिंह, जवाहर प्रसाद, परमा जी, बिजली मांझी, अजीत कुमार, नितेश कुमार, सुभाष यादव, प्रमोद कुशवाहा, विनय कुशवाहा, बबलू सिंह, राणा अभय सिंह, उमेश सिंह, ननपत मास्टर साहेब, विनोद जी, शिवजी गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अजय बैठा सहित सैकड़ों उपस्थित थे.
मेहसी. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष मो. तहसीन खां की अध्यक्षता में मेहसी सत्याश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 148वां एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जंयती मनायी गयी. मौके पर कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू व शास्त्री के बताये रास्ते पर चलने की शपथ ली. साथ ही जिला प्रशासन से मांग की, कि मेहसी प्रखंड के मंगराही बाजार जो चंपारण की सीमा है, वहां गांधी द्वार बनाया जाये. अवसर पर सत्यदेव राय आर्य, नुरआलम कुरैशी, महादेव प्रसाद कुशवाहा, अकबरी खातून, आमना खातून, शम्मी अहमद, शेख जमरूद्दीन, वीरेंद्र यादव, विद्यानंद यादव,
जगन्नाथ सहनी, सफदर अली अंसारी सहित अन्य शामिल थे.
केसरिया. गांधी जयंती पर सोमवार को विभिन्न संगठन व विद्यालयों के बच्चों के साथ प्रखंड प्रशासन ने अलग-अलग स्थलों पर स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागृत किया. कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवियों व राजनैतिक दल के लोगों ने सड़कों सफाई के साथ हुआ तथा लोगों सफाई रखने का अनुरोध किया गया. मौके पर पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सीपीआइ के अंचल मंत्री नेजाम खां, व्यवसायी समाज के अध्यक्ष ऋषिराज, जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव वसील अहमद खां, कांग्रेस जिला महासचिव प्रफुल्ल कुंवर, डाॅ राजेंद्र सिंह, प्रमोद चौधरी, सुबोध पाठक, चुन्नू सिंह, विश्वनाथ सिंह, गया प्रसाद, पूर्व मुखिया हरिशंकर पासवान, उमेश सिंह, कुन्नू सिंह, सुभाष पांडेय समेत सैकड़ों बच्चे शामिल थे.
मोतिहारी. बेलवनवा स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकिशोर पांडेय ने की. वही संचालन राजकिशोर शर्मा ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने गांधीजी व शास्त्रीजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाल उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम को अशोक वर्मा, पूर्व नप उपाध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता, उषा त्रिवेदी, अमिता निधि, श्यामकिशोर प्रसाद, लालबहादुर सिंह, दीनानाथ राम, अजय कुमार श्रीवास्तव, मदनमोहन तिवारी, सुग्रीव सिंह, गणेश, किशोर साह, शंभु पाठक, संजय सत्यार्थी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >