आजाद हिंद फौज का शातिर गिरफ्तार

मोतिहारी : मधुबन मे आजाद हिंद फौज का शातिर बदमाश अभिषेक कुमार सिंह पकड़ा गया. वह देलहो का रहनेवाला है. उसके पास से एक रेगुलर पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुआ है. उसपर रंगदारी, लूट व आर्म्स अक्ट के दर्जन भर मामले विभिन्न थाने मे दर्ज है. जानकारी के अनुसार, अभिषेक का भाई रोशन सिंह […]

मोतिहारी : मधुबन मे आजाद हिंद फौज का शातिर बदमाश अभिषेक कुमार सिंह पकड़ा गया. वह देलहो का रहनेवाला है. उसके पास से एक रेगुलर पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुआ है. उसपर रंगदारी, लूट व आर्म्स अक्ट के दर्जन भर मामले विभिन्न थाने मे दर्ज है. जानकारी के अनुसार, अभिषेक का भाई रोशन सिंह भी आजाद हिंद फौज का शूटर हैं, जो फिलहाल जेल मे बंद है.

पुलिस ने बताया कि अभिषेक आपराधिक घटना को अंजाम देने निकला था. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. उसने पेट्रोल पंप मालिक राकेश सिंह पर रंगदारी नहीं देने पर गोली चलायी, हालांकि राकेश बाल-बाल बच गये थे. संगठन के लिए रंगदारी वसूलना, लूटपाट करना, गोली चला कर दहशत फैलाना उसका मुख्य पेशा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. छापेमारी में मधुबन थाना प्रभारी संदीप कुमार व पुलिस जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >